फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   banda news

अधिकारी विकास कार्यों में सुधार लाएं

Tue, 08 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
banda news
बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमार ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की। सीएमओ एनडी शर्मा से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन व डायलसिस की जानकारी की। सीएमओ ने बताया कि सीटी स्कैन एवं डायलसिस सही प्रकार से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

सीएमओ को कोविड-19 की जांच प्रगति में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए। परियोजना निदेशक डीआरडीए आरपी मिश्रा को निर्देश दिए कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को पहली किस्त शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। अधिशासी अभियंता जल निगम को पाइप पेयजल योजना, गुढ़ाकलां का कार्य पूर्ण कर समिति के माध्यम से ग्राम पंचायत को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। अमृत योजना के तहत भूरागढ़ में बन रहे चैनल को फरवरी माह में पूरा करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को आधार सीडिंग की स्थिति खराब पाए जाने पर नाराजगी जताई। विद्युत, वन, कृषि, नलकूप, पोषण मिशन आदि की समीक्षा में प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। डीसी एनआरएलएम केके पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी, कृषि अधिकारी डा.प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed