फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Nandwara Case involving murder of two innocent brothers accused Mahendra Pal Verma and Shera arrested

बांदा नंदवारा कांड: दो मासूम भाइयों की हत्या का मामला, आरोपी महेंद्र पाल वर्मा और शेरा गिरफ्तार, पढ़ें मामला

Sun, 25 Oct 2026 03:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 25 Oct 2026 03:26 PM IST
सार

Banda News: नरैनी क्षेत्र के नंदवारा गांव में हुए चर्चित दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के पुत्र महेंद्र पाल वर्मा और शेरा उर्फ ओमकार को गिरफ्तार कर लिया है। गत 30 सितंबर को दोनों बच्चे लापता हुए थे और उसी रात उनके शव पानी भरे गड्ढे में मिले थे, जिनकी पुष्टि सिर में चोट लगने से मौत के रूप में हुई थी।

विज्ञापन
Banda Nandwara Case involving murder of two innocent brothers accused Mahendra Pal Verma and Shera arrested
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

बांदा जिले में नरैनी क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के पुत्र महेंद्र पाल वर्मा और शेरा उर्फ ओमकार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पुलिस को तलाश थी। उनकी गिरफ्तारी को मामले की जांच में अहम कार्रवाई माना जा रहा है। गौरतलब है कि 30 सितंबर को नंदवारा गांव में छह वर्षीय मनोज और चार वर्षीय युवराज लापता हो गए थे।

विज्ञापन

उसी रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों के शव दुकान के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिले थे। पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। पिता भइयाराम की तहरीर पर एक अक्तूबर को नौ लोगों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में भवानीदीन, अखिलेश, रामलली, लंबरी उर्फ रामप्रसाद और सुरेंद्र नेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
Trending Videos





मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी दी थी दबिश
मामले की जांच के लिए सीओ सिटी सौरभ सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। टीम ग्रामीणों से पूछताछ और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही थी। महेंद्र पाल वर्मा और शेरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नंदवारा और आसपास के गांवों के अलावा मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी दबिश दी थी। दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की जांच में आगे क्या खुलासे होते हैं, इस पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed