फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Murder, Wife gave her heart to her husbands friend, then took her life, strangled her with a rope

UP: पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, फिर तड़पा-तड़पा कर ली जान, रस्सी से कसा गला...सीने में ठोकी नुकीली कील

Wed, 13 Dec 2023 05:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Dec 2023 05:24 AM IST
सार

Banda Crime: मृतक किसान के घर और घटनास्थल उच्च प्राथमिक विद्यालय की दूरी महज 200 मीटर की है। दो दिन से लापता किसान का शव स्कूल के अंदर पड़ा रहा और किसी को भनक तक नहीं लग सकी।

विज्ञापन
Banda Murder, Wife gave her heart to her husbands friend, then took her life, strangled her with a rope
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतयांव गांव निवासी मृतक किसान अरुणेश मिश्र खेती-किसानी करता था। उसके पास 10 बीघा जमीन है। घर में ट्रैक्टर भी है। वह सात भाई थे। जिसमें यह छठवें नंबर का था। सात माह पहले मई माह में अरुणेश की शादी बांदा के अलीगंज मोहल्ला निवासी वर्षा मिश्रा के साथ हुई थी। वर्षा पांच माह की गर्भवती भी है।

विज्ञापन

10 दिसंबर को आखिरी बार उसकी अपनी पत्नी वर्षा से बात हुई थी। तब से वह लापता हो गया था। बड़े भाई कमलेश मिश्र ने बताया कि हत्यारोपी देवेश नामदेव के घर अरुणेश का आना जाना था। मित्रवत व्यवहार था। मृतक अपने मित्र देवेश की वक्त जरूरत पर पैसे से भी मदद करता था।  छह माह पहले हत्यारोपी देवेश के पिता के निधन पर उसने अंतिम संस्कार से लेकर तेरहवीं तक उसकी मदद की थी।

विज्ञापन

प्रधान से कहकर कॉलोनी भी दिलाई थी
25 हजार रुपये भी दिए थे। दो साल पहले देवेश को रहने के लिए प्रधान से कहकर कॉलोनी भी दिलाई थी। उन्होंने अपने भाई के हत्यारोपी की पत्नी से अवैध संबंधों पर अनभिज्ञता जताई। बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी। लेकिन हत्यारोपी देवेश पर पूरा घर विश्वास करता था। उसने विश्वासघात किया है। उसने बताया कि भाइयों में सबसे बड़े वह यानी कमलेश, फिर अखिलेश, नागेश, धनेश, भुवनेश व आशीष हैं। पिता प्रेमदत्त मिश्रा, मां ऊषा देवी हैं।

विज्ञापन

किसान के घर से घटनास्थल की दूरी 200 मीटर
मृतक किसान के घर और घटनास्थल उच्च प्राथमिक विद्यालय की दूरी महज 200 मीटर की है। दो दिन से लापता किसान का शव स्कूल के अंदर पड़ा रहा और किसी को भनक तक नहीं लग सकी। यहां तक की 11 दिसंबर को विद्यालय खुलने पर शिक्षक और छात्रों को भी पता नहीं चल सका। शव स्कूल के पीछे की ओर बनी बाउंड्री के पास बने शौचालय के पास पड़ा रहा।

विज्ञापन

बदहवास हुई अरुणेश की पत्नी वर्षा
सात माह में ही वर्षा के माथे का सिंदूर उजड़ गया। वर्षा बांदा शहर के अलीगंज मोहल्ले की रहने वाली थी। मई माह में उसकी शादी सतयांव गांव निवासी अरुणेश मिश्रा के साथ हुई थी। वह पांच माह की गर्भवती भी है। पोस्टमार्टम हाउस में वह कभी रोती रही तो कभी गुमशुम अपनी जेठानी अंजना की गोद में सिर रखकर बैठ जाती।

भाग न सके इस कारण उतरवाए थे अरुणेश के कपड़े
बबेरू कोतवाली पुलिस ने हत्या के इस मामले का 24 घंटे में अनावरण कर दिया है। हत्यारोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार की देर शाम एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि अरुणेश का संपर्क देवेश की पत्नी गीता से हो गया था। दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। दोनों एक-दूसरे से मिलते थे।

रात में उसे स्कूल में मिलने के लिए बुलाया
हत्यारोपी देवेश ने कई बार अरुणेश को मना किया कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे पर अरुणेश नहीं मान रहा था। इस पर देवेश ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। देवेश ने अपनी पत्नी के माध्यम से 10 दिसंबर को सुबह फोन कराया और रात में उसे स्कूल में मिलने के लिए बुलाया। योजना बनाई कि जब अरुणेश आ जाए, तो उसके कपड़े उतरवा देना। जिससे वह भाग न पाए।

अरुणेश का गला नायलोन की रस्सी से कस दिया
योजना के अनुसार अरुणेश रात में देवेश की पत्नी से मिलने पहुंच गया। वहां गीता ने उसके कपड़े उतरवा दिए और गले लगे। तभी पीछे से देवेश ने आकर अरुणेश का गला नायलोन की रस्सी से कस दिया। जिससे उसका गला कट गया और रस्सी टूट गई। उसके बाद नुकीली कील से उसके गले व सीने में मारा और लाश को शौचालय के पास झाड़ियों में छिपा दिया।

गले में पड़ी चेन व रुद्राक्ष की माला को निकाल लिया
अरुणेश के गले में पड़ी चेन व रुद्राक्ष की माला को निकाल लिया। बबेरू पुलिस ने आला कत्ल समेत चेन व रुद्राक्ष की माला को बरामद कर लिया है। इस घटना के खुलासे पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस पार्टी को 20 हजार रुपये का इनाम भी दिया है। खुलासे में बबेरू इंस्पेक्टर पंकज सिंह, निर्मल बाजपेयी, एसआई तुषार श्रीवास्तव समेत पुलिस कर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed