फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Murder, Farmer beaten to death with sticks, body found lying in a house built in the fields

Banda Murder: किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, खेत में बने मकान में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Feb 2024 03:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Feb 2024 03:59 PM IST
सार

Banda News: कालिंजर थाना क्षेत्र में खेत में बने मकान में सो रहे किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन
Banda Murder, Farmer beaten to death with sticks, body found lying in a house built in the fields
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी कस्बे में मकान के अंदर सो रहे किसान की अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच पड़ताल की है। साथ ही, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार, कालिंजर थाने के ग्राम छतैनी गांव निवासी किसान रघुनंदन भुर्जी (70) पुत्र मुन्ना भुर्जी अपने खेत में बने मकान में रात में सो रहे थे। 

विज्ञापन

इसी दौरान अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। गुरुवार काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई और वो खेत पर पहुंचे। यहां बने मकान में उनका शव पड़ा मिला। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य सभी लोग गांव वाले मकान में सो रहे थे। रघुनंदन अपने खेतों की रखवाली करने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय से 200 मीटर दूर मिले प्रधानमंत्री आवास में थे।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी नारायण मिश्र ,पुलिस क्षेत्राधिकार अंबुजा त्रिवेदी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी और कालिंजर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर बारीकी से जांच पड़ताल की गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। एएसपी लक्ष्मी नारायण मिश्र ने बताया कि टीम  गठित की गई है। घटना का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस
सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल पर हमला करने वाला डंडा, शराब की बोतल व पानी का गिलास भी बरामद किया गया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस से पुष्टि नहीं हो पाई है। ये हत्याकांड गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि शायद अज्ञात लोगों को रघुनंदन ने शराब पीने के लिए मना किया होगा, तो झगड़ा हो गया होगा। ये भी आशंका है कि लूटने के इरादे से हत्या नहीं की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed