फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   banda me 5 sankrimt, chitrakoot me 5 swasth

बांदा में पांच संक्रमित, चित्रकूट में छह स्वस्थ

Tue, 01 Jun 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
banda me 5 sankrimt, chitrakoot me 5 swasth
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा में मंगलवार को जहां पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले, वहीं चित्रकूट में एक भी केस नहीं मिला। बांदा में 20 और चित्रकूट में छह मरीजों ने कोरोना से जंग जीतकर अपने-अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन

वैसे चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना संक्रमण अब आखिरी पायदान पर पहुंचता नजर आ रहा है। मंगलवार को बांदा में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक महिला शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, नए संक्रमितों में जसपुरा में दो, मड़ौली कलां, पैलानी डेरा व तिंदवारी में एक-एक संक्रमित पाए गए। इनमें 60 से 62 उम्र के दो वृद्धों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य तीन संक्रमित होम आइसोलेट हैं। मंगलवार को 20 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, चित्रकूट में मंगलवार को एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। यहां कुल 2038 लोगों की कोरोना की जांच की गई। उधर, यहां पहले से पॉजिटिव मरीजों में छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि अब जिले में कुल 38 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

विशेष चरण में हुआ युवाओं का टीकाकरण
बबेरू/नरैनी/अतर्रा। कोरोना टीकाकरण अभियान के विशेष चरण में मंगलवार को 18 से 44 वर्ष आयु वाले 178 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएचसी में 33, निभौर में 79 व मरका में 66 लोगों का टीकाकरण हुआ। नरैनी के तीन गांवों करतल में 70, गुढ़ाकलां में 20 व अतर्रा क्षेत्र के आऊ में 30 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। चिकित्साधीक्षक डा. देव तिवारी ने बताया कि टीम ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने अभियान का जायजा लिया। अतर्रा के अनथुआ गांव के पंचायत भवन में लगे शिविर में 98 लोगों का टीकाकरण हुआ। प्रधान डा. अनूप सिंह, नोडल अधिकारी लाल सिंह, टीचर्स सोसायटी अध्यक्ष प्रजीत सिंह, लेखपाल जय प्रकाश, रमेश गुप्ता, एएनएम रानी वर्मा, सुप्रिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजर की मांग
बांदा। जिला अपराध निरोधक समिति संगठन सचिव सलीम खां वारसी ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से कांशीराम कालोनी, निमभनीपार में सैनिटाइजर कराने की मांग की। बताया कि यहां एक हजार से ऊपर लोग निवास करते हैं। (संवाद)
मरीजों व तीमारदारों को भोजन बांटा
बांदा। शंकर-जानकी वेंकटरमन फाउंडेशन, कानपुर के सहयोग से असंगठित मजदूर मोर्चा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना से ग्रसित मरीजों और तीमारदारों को भोजन बांटा। उपाध्यक्ष प्रमोद आजाद ने बताया कि भोजन वितरण एक सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। इस मौके पर डा. शरद, डा. विनीत वर्मा, वर्षा भारती, रामकरण आदर्शी, राजेश, शालिनी, अमन आदर्शी आदि मौजूद थे। (संवाद)
सेवा सत्याग्रह के तहत कांग्रेसी बांटेंगे दवाएं
बांदा। सेवा सत्याग्रह के तहत कांग्रेसी जरूरतमंद संक्रमितों को कोरोना किट बांटेंगे। हेल्प लाइन सेवा भी शुरू करेंगे। साथ ही प्रतिदिन मरीज से फोन पर संपर्क कर उसका हाल रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर निर्णय लिया गया है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सक के परामर्श से जरूरतमंदों को दवा दी जाएगी। उसका रिकार्ड भी रखा जाएगा। जिसे दवा किट दी जाएगी उसका प्रतिदिन हाल लिया जाएगा। उसे रजिस्टर में भी दर्ज करेंगे। इस मौके पर मुमताज अली, सीमा खान, सैय्यद अल्तमश हुसैन, संतोष कुमार द्विवेदी, इरफान आदि उपस्थित रहे।
अधिवक्ता संघ में लगेगी वैक्सीन
बांदा। अधिवक्ताओं और उनके परिवार के टीकाकरण के लिए दो दिवसीय शिविर लगेगा। जिला अधिवक्ता संघ महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि दो जून को संघ सभागार में सुबह 10 बजे वैक्सीनेशन शुरू होगा। पहले दिन 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को टीका लगेगा। 3 जून को सुबह से 10 बजे से 18 से 44 वर्ष और इसके ऊपर के आयु वालों को भी वैक्सीन लगेगी। उन्होंने अधिवक्ताओं से शिविर में शामिल होकर वैक्सीन लगवाने को कहा है। (संवाद)
अभिभावक कोविन पोर्टल पर कराएं पंजीयन
चित्रकूट। जिले में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों का टीकाकरण ऑनलाइन पंजीकरण के बाद किया जाएगा। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि ऐसे अभिभावक जिनके बच्चे 12 साल से छोटे हैं, उनके लिए विशेष टीकाकरण सत्र संयुक्त जिला अस्पताल सोनेपुर और रामलीला भवन धुस मैदान पुरानी बाजार में किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 मई से चालू हो चुकी है। बताया कि अभिभावकों को टीकाकरण के समय फोटो आईडी दिखानी होगी, जो उन्होंने पंजीकरण के दौरान प्रयोग की है। (संवाद)
सीएमओ ने वालंटियर्स को किया सम्मानित
चित्रकूट। 18 वर्ष आयु वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन कैंप चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में लगाया गया। महिला शक्ति केंद्र से ग्रामीण इलाकों में कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक और वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान 10 वालंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वैक्सीनेशन कराया गया। इस मौके पर सीएमओ डा. विनोद यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा, पिरामल संस्था के विराग पांडेय, महिला शक्ति टीम से महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर, जिला समन्वयक मीनू सिंह, वालंटियर में पहाड़ी ब्लाक से अमृता श्रीवास्तव, कर्वी ब्लॉक से ज्ञानमती, निकिता, समीर, मऊ ब्लाक से आशीष कुमार, मानिकपुर ब्लाक से आदित्य कुमार पांडेय, जितेंद्र, नित्या आदि मौजूद रहे। (संवाद)
राज्यमंत्री व सांसद ने किया शुभारंभ
चित्रकूट। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों व पत्रकारों के लिए विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला अस्पताल में लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में सांसद आरके सिंह पटेल ने किया। राज्यमंत्री ने कहा कि जिले के 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीका लगाने की शुरुआत मंगलवार से की गई है। पत्रकारों को भी टीका लगाया जा रहा है। युवाओं से अपील की कि कोविन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं और समय से टीका लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के 35 जगहों पर आज विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। (संवाद)
हजारों ग्रामीणों तक पहुंचेगी चलित कोविड वैन
खोही। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड ने कोरोना जांच के लिए सद्गुरु कोविड आरोग्यम सेवा शुरू की है। तैयार की गई मेडिकल वैन में कोरोना जांच की सभी सुविधाएं मुहैया होंगी। वैन प्रतिदिन गांवों में जाकर लोगों की कोरोना जांच करेगी। आइसोलेट किए गए मरीजों को निशुल्क कोविड किट देगी। अस्पताल के प्रमुख डा. ईलेश जैन ने बताया कि 20 दिनों में चित्रकूट अंचल के लगभग 35 गांवों में जाकर से तीन हजार से अधिक लोगों तक पहुंच बनाया गया। अभी तक छह सौ से अधिक एंटीजन कोरोना टेस्ट किए गए। ऑक्सीजन की सप्लाई मुहैया कराने को ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ कन्संट्रेटर की पर्याप्त व्यवस्था की गई। (संवाद)
दो अमेरिकी डाक्टरों ने दिए ऑक्सीजन कन्संट्रेटर
चित्रकूट। अमेरिका के दो भारतीय डाक्टरों ने जिले को दो ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भेजे हैं। पर्यावरणविद् गुंजन मिश्रा ने दोनों को जिला अस्पताल के सुपुर्द कर दिया है। बताया कि 10 लीटर क्षमता वाले दो ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मिल गए है। उन्होंने अमेरिका में कार्यरत डा. प्रसून मिश्रा व डा. अमर कावड़िया से बात कर मदद के लिए कहा था। जिसके फलस्वरूप ऑक्सीजन क न्संट्रेटर प्राप्त हुए। अमेरिका में रहे दोनों डॉक्टरों के प्रति धन्यवाद जताया है। मंगलवार को राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, पर्यावरणविद गुंजन मिश्रा, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे की मौजूदगी में जिला अस्पताल को प्रदान किए गए। (संवाद)

12- युवाओं को टीका लगवाने के बाद प्रमाणपत्र देते सांसद आरके सिंह पटेल। संवाद
चित्रकूट में दस केंद्रों में लगाए गए टीके
चित्रकूट। चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी सहित 10 केंद्रों में 18 प्लस का टीकाकरण किया गया। युवाओं में टीकाकरण को लेकर जोश देखा गया। मंगलवार को 672 युवाओं ने टीका लगवाया। कई सेंटरों में प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और सांसद आरके सिंह पटेल भी पहुंचे और हौसला बढ़ाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि जिन्होंने कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया था, उन्हें टीका लगाया गया। बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण को चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, सीएचसी मानिकपुर रामनगर शिवरामपुर मऊ शहरी पीएचसी कर्वी, प्राथमिक विद्यालय कपसेठी कर्वी, प्राथमिक विद्यालय कसहाई कर्वी, एलाईसी कर्वी में किया गया। जिला अस्पताल सोनेपुर और पुरानी बाजार कर्वी में अभिभावकों को टीके लगाए गए। उधर, कसहाई सेंटर में लापरवाही देखने को मिली। यहां 11 बजे तक तो कोई कर्मचारी ही नहीं पहुंचा। एसीएमओ डा. इम्तियाज अहमद को जब जानकारी मिली तो दोपहर 12 बजे के बाद स्टाफ पहुंचा। इस दौरान टीकाकरण कराने वालों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed