{"_id":"66742ad39da1f9e2a00b2d67","slug":"banda-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Suicide: फंदा लगा युवती ने दी जान, तीन महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Suicide: फंदा लगा युवती ने दी जान, तीन महीने पहले हुई थी शादी
Thu, 20 Jun 2024 06:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:43 PM IST
सार
बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव में युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। तीन महीने पहले युवती की शादी हुई थी।
विज्ञापन
अभिलाषा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में विवाहिता ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शादी के तीन माह बाद ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। ससुराली कोई विवाद नहीं बता रहे हैं। मायके पक्ष ने भी फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना के समय पति केरल में था। कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी अभिलाषा (20) ने बुधवार को दोपहर अपने घर के कमरे में बांस से दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
घर में मौजूद छोटे बच्चों ने देखा तो जानकारी हुई। चचिया ससुर देवकुमार ने बताया कि छह मार्च 2024 को शादी हुई थी। पति मनोज लोहार केरला में रहकर फर्नीचर का काम करता है। किसी तरह कोई विवाद नहीं हुआ। अभिलाषा का मायका चित्रकूट के पछौंहा में है। वहां से आए भाई पंकज ने बताया कि बहन ने ऐसा कदम क्यों उठाया उसे नहीं पता। घटना से पहले अभिलाषा अपने मायके वालों से मोबाइल पर बात कर रही थी। उधर, कमासिन थाना इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। ससुराली और मायके पक्ष के लोग कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन