फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Father killed himself after quarreling with his son

Banda: बेटे से झगड़कर पिता ने जान दी, घर के बाहर पेड़ से लटकता मिला शव

Thu, 15 Jun 2023 05:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Jun 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Banda: Father killed himself after quarreling with his son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी के बांदा जिले में नशे में घर आए पिता की बेटे से मामूली कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध पिता ने घर के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह दूध वाला घर में दूध देने आया तब उसने शव लटका देख परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बसंत विहार काॅलोनी निवासी शिवसागर राजपूत (58) गंगई पार, फतेहपुर के रहने वाले थे। वह यहां बसंत विहार काॅलोनी में मकान बनाकर 10 साल से रह रहे थे। बुधवार रात नौ बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचे तो बेटे सरवन ने खाने के लिए पूछा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। खाना देकर सरवन अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन


देर रात शिवसागर ने घर से निकलकर कुछ दूरी पर लगे नीम के पेड़ में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सरवन ने बताया कि मां विद्या का 10 साल पहले निधन हो चुका है। वह तीन भाई हैं। पिता के साथ रहते हैं। पिता लकड़ी का व्यवसाय करते थे। उधर, शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शिवसागर नशे का आदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed