फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Farmer fighting with wild animal for thirty minutes, villagers saved his life

Banda: जंगली जानवर से तीस मिनट भिड़ा रहा किसान, ग्रामीणों ने बचाई जान

Tue, 17 Jan 2023 02:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jan 2023 02:13 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में जंगली जानवर के हमले से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने जंगली जानवर को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Banda: Farmer fighting with wild animal for thirty minutes, villagers saved his life
मृत पड़ा जंगली जानवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में केन नदी के किनारे जंगली जानवर ने किसान पर हमला कर दिया। किसान जानवर से करीब तीस मिनट तक मुकाबला करता रहा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जंगली जानवर को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। पंजे लगने से घायल युवक को तिंदवारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां कस्बा के छनिहा डेरा निवासी किसान दयाराम (35) सोमवार को कचरा बस्ती में एक तेरहवीं में शामिल होने गया था। वहां से रात करीब दस बजे घर लौट रहा था। रास्ते में केन नदी के पास जंगली जानवर (करैच) ने दयाराम पर हमला कर दिया। दयाराम मदद की गुहार लगाते हुए जानवर से भिड़ गया।
विज्ञापन


करीब तीस मिनट बाद जबतक ग्रामीण पहुंचे दयाराम जानवर से भिड़ा रहा। इसमें वह काफी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जंगली जानवर को लाठी-डंडों से पीटकर मारडाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीचसी में भर्ती कराया। कस्बे के शिव शंकर तिवारी और सुभाष चंद्र गुप्त ने बताया कि वन विभाग के अफसरों को घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed