फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Farmer died due to truck collision

Banda: ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी पर सवार किसान की मौत, आरोपी चालक फरार

Tue, 17 Jan 2023 02:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jan 2023 02:04 PM IST
विज्ञापन
Banda: Farmer died due to truck collision
मृतक सहदेव की फाइल फोटो व ट्रक की टक्कर से टूटी बैलगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी पर सवार किसान की मौके पर मौत हो गई। किसान सुबह घर से बैलगाड़ी में खेत से पयार भरने निकला था। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मुरवा गांव निवासी मंगलवार सुबह 8:30 सहदेव राजपूत (57) बैलगाड़ी से खेत पर पयार भरने जा रहे थे। रास्ते में दरबारी पुरवा रोड पर बांदा की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बैलगाड़ी टूट गई और सिर व गर्दन में गंभीर चोट आने से सहदेव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस और परिजन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े बेटे विनोद कुमार ने बताया कि पिता जी खेती किसानी करते थे। परिवार में वह दो भाई और मां हैं। हादसे की सूचना पर पूर्व विधायक राजकरण कबीर और प्रधान दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के बड़े भाई काशी प्रसाद ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed