{"_id":"64b94580795e85ce3b052811","slug":"banda-farmer-beaten-to-death-with-sticks-report-filed-2023-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: खेत में बकरी जाने के विवाद में किसान की लाठी से पीटकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: खेत में बकरी जाने के विवाद में किसान की लाठी से पीटकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 20 Jul 2023 08:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Jul 2023 08:11 PM IST
सार
यूपी के बांदा में किसान को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा में खेत में बकरी जाने के विवाद में हमलावरों ने किसान को लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। झगड़े की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो किसान का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला। भाई ने एक नामजद समेत चार लोगों पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी ब्रजमोहन (38) बुधवार की रात 11 बजे अपने खेत में धान की बेड़ की रखवाली करने गया था। यहां गांव के ही गुड्डू खान ने अपने चार साथियों के साथ ब्रजमोहन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झगड़े की जानकारी मिलने पर ब्रजमोहन का छोटा भाई शिवमोहन अपने साथ पड़ोसियों को लेकर घटनास्थल पहुंचा तो वहां ब्रजमोहन लहुलुहान हालत में मृत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
छोटे भाई शिवमोहन ने बताया कि बुधवार को दिन में गुड्डू खान के भतीजे सनी खान ने अपनी बकरियां ब्रजमोहन के खेत में छोड़ दी थी। जिस पर ब्रजमोहन और सनी के बीच विवाद हो गया था। रात में गुड्डू ने यह घटना कर दी। शिवमोहन की सूचना पर रात में सीओ बबेरू राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी, चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच की। गुरुवार को सुबह भाई शिवमोहन ने आरोपी गुड्डू खान समेत अज्ञात चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी गुड्डू खान समेत चार अज्ञात के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
खेती-किसानी से होता था गुजर
बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी शिवमोहन ने बताया कि मृतक ब्रजमोहन तीन भाइयों में मझले नंबर का था। माता-पिता की सात-आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बड़ा भाई राममोहन 20 साल पहले सूरत कमाने गया था। तब से उसका कोई अता-पता नहीं है। न ही वह कभी घर आया। ब्रजमोहन ने शादी नहीं की थी। वह छोटे भाई शिवमोहन के साथ घर में ही रहता था। आठ बीघा खेती है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी शिवमोहन ने बताया कि मृतक ब्रजमोहन तीन भाइयों में मझले नंबर का था। माता-पिता की सात-आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बड़ा भाई राममोहन 20 साल पहले सूरत कमाने गया था। तब से उसका कोई अता-पता नहीं है। न ही वह कभी घर आया। ब्रजमोहन ने शादी नहीं की थी। वह छोटे भाई शिवमोहन के साथ घर में ही रहता था। आठ बीघा खेती है।