{"_id":"65c7a66a3a4d19bf9102e129","slug":"banda-e-rickshaw-driver-punches-passenger-on-nose-death-2024-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: ई-रिक्शा चालक ने यात्री की नाक पर मारा मुक्का, मौके पर मौत, दस रुपये किराये को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: ई-रिक्शा चालक ने यात्री की नाक पर मारा मुक्का, मौके पर मौत, दस रुपये किराये को लेकर हुआ था विवाद
Sat, 10 Feb 2024 10:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:18 PM IST
सार
बांदा जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। 10 रुपये किराये को लेकर हुए विवाद में ई रिक्शा चालक ने यात्री की नाक पर मुक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बांदा जिले में ई-रिक्शा से प्राइवेट बस अड्डे जा रहे एक व्यक्ति का ई रिक्शा चालक से 10 रुपये किराये को लेकर विवाद हो गया। इस पर ई-रिक्शा चालक ने उसकी नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक भाग निकला। मामले में गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी राजबहादुर साहू (50) बड़े अपने पुत्र राजाबाबू की शादी का कार्ड बांटने के लिए मध्य प्रदेश के गौरिहार गांव जाने के लिए शुक्रवार को सुबह नौ बजे निकले थे। प्राइवेट बस अड्डे जाने के लिए पंडित जेएन कॉलेज रोड पर ई-रिक्शा पर बैठ गए। रास्ते में ई-रिक्शा चालक ने 20 रुपये किराया बताया। राजबहादुर ने 10 रुपये किराया होने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ई-रिक्शा चालक ने राजबहादुर की नाक पर मुक्का मार दिया। इससे राजबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos
घटना के बाद ई-रिक्शा चालक भाग निकला। आसपास के दुकानदारों ने घटना होती देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल अनूप दुबे व सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने जांच पड़ताल की, लेकिन आरोपी ई रिक्शा चालक का कोई पता नहीं चला। उधर, राजबहादुर के साले अशोक ने बताया कि राजबहादुर खुद भी ई रिक्शा चलाते थे। बड़ा पुत्र राजाबाबू महोबा और छोटा पुत्र रामकिशोर बनारस में रेलवे ट्रैकमैन है। राजाबाबू की शादी 19 फरवरी को होनी थी। वह इसी के कार्ड बांटने जा रहे थे। घर में पत्नी मुन्नी देवी हैं। पुत्र राजाबाबू ने कोतवाली में अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।