{"_id":"62b74639ab771a7fe127e0ac","slug":"banda-dm-send-the-sick-girl-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: बहनों की मनुहार सुन डीएम पसीजे, भेजा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बहनों की मनुहार सुन डीएम पसीजे, भेजा अस्पताल
Sat, 25 Jun 2022 11:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:03 PM IST
सार
बांदा में गंभीर बीमारी से पीड़ित मासूम बच्ची अपनी बहन के साथ डीएम ऑफिस पहुंची। यहां उसने डीएम से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
बीमार छोटी बहन को गोद में लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम की ड्योढ़ी पर पहुंची वंदना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में अनाथ बहनों की मनुहार सुन डीएम भी पसीज गए। शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंची जसपुरा ब्लॉक के तंगा मऊ की गांव की वंदना ने बताया कि चार साल पहले पिता की मौत हो गई थी। दो वर्ष पहले दुर्घटना में उसकी मां की भी मौत हो गई। तब से छोटी बहन गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो गई। पूर्व में भी डीएम द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज कराया था।
विज्ञापन
चिकित्सालय में 10 दिन रखकर इलाज के नाम पर मात्र औपचारिकता ही की गई। नतीजतन बहन उसी रोग से पुन: पीड़ित हो गई। इसलिए आज वह पुन: आईं हैं। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अपनी एस्कॉट गाड़ी से पीड़ित बच्ची और संरक्षक बहन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वंदना ने बताया कि मां के दुर्घटना क्लेम का भुगतान का पैसा जो कि दादी के साथ संबंधित खाते में पड़ा हुआ है। इसका भुगतान ब्रांच बैंक मैनेजर द्वारा नहीं किया गया।
विज्ञापन