{"_id":"629f8121e7bcea29a427df79","slug":"banda-deputy-jailor-suspended-for-not-cooperating-in-the-inspection-of-mukhtar-barracks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: मुख्तार की बैरक के निरीक्षण में सहयोग न करने पर डिप्टी जेलर निलंबित, डीएम और एसपी ने रात में चेक की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मुख्तार की बैरक के निरीक्षण में सहयोग न करने पर डिप्टी जेलर निलंबित, डीएम और एसपी ने रात में चेक की जेल
Tue, 07 Jun 2022 10:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:18 PM IST
सार
बांदा जिले में डीएम और एसपी करीब दो घंटे तक जेल में रहे, लेकिन निरीक्षण में डिप्टी जेलर का सहयोग नहीं मिला। इस पर डीएम ने लखनऊ में महानिरीक्षक कारागार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसकी रिपोर्ट भी भेजी। कुछ ही घंटों में डिप्टी जेलर के निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी की बैरक के निरीक्षण में डीएम और एसपी का सहयोग न करने पर बांदा के डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। डीएम की रिपोर्ट के आधार पर उप महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन एवं सुधार) शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार देर शाम यह कार्रवाई की।
डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन सोमवार रात करीब 10 बजे पुलिस बल के साथ जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने जेल में आने जाने वालों का इंट्री रजिस्टर देखा। जैमर व सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता परखी। बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
इसके बाद संदिग्ध बैरक और बंदियों की तलाशी शुरू करवा दी। इसी बीच डीएम और एसपी माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों का जायजा लेने लगे। उसकी बैरक और सुरक्षा में लगे कर्मियों की भी तलाशी करवाई।

इस दौरान डिप्टी जेलर तमाम तरह की अनियमितताओं पर पर्दा डालने की कोशिश करते रहे। डीएम और एसपी करीब दो घंटे तक जेल में रहे, लेकिन निरीक्षण में डिप्टी जेलर का सहयोग नहीं मिला। इस पर डीएम ने लखनऊ में महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन एवं सुधार) को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसकी रिपोर्ट भी भेजी। कुछ ही घंटों में डिप्टी जेलर के निलंबन का आदेश डीएम और कारागार अधीक्षक के पास आ गया। डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि वे जेल में नियमित निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। डिप्टी जेलर के सहयोग न करने पर यह कार्रवाई हुई।