फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Demand to file a case against SP leader Brajesh who commented on the chaupai of Ramcharitmanas

Banda: रामचरितमानस की चौपाई पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता ब्रजेश पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

Wed, 25 Jan 2023 12:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Jan 2023 12:41 PM IST
सार

ब्रजेश प्रजापति ने सोशल मीडिया पर चौपाई को टैग करते हुए पोस्ट शेयर की है। इसमें कहा है कि इस चौपाई को लेकर उनका भी विरोध है। इसे हटना चाहिए या बैन लगना चाहिए।
 

विज्ञापन
Banda: Demand to file a case against SP leader Brajesh who commented on the chaupai of Ramcharitmanas
ब्रजेश प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के नजदीकी बांदा की तिंदवारी विधानसभा के पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति ने भी रामचरितमानस की एक चौपाई पर आपत्तिजनक टिप्पणी में मौर्य का साथ दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चौपाई को टैग करते हुए पोस्ट शेयर की है। इसमें कहा है कि इस चौपाई को लेकर उनका भी विरोध है। इसे हटना चाहिए या बैन लगना चाहिए।

विज्ञापन


ब्रजेश प्रजापति वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर तिंदवारी से विधायक चुने गए थे। वह स्वामी प्रसाद के साथ बसपा छोड़कर इसमें शामिल हुए थे। रामचरितमानस की चौपाई को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी में पूर्व विधायक भी शामिल हो गए हैं। इसे लेकर उनके खिलाफ भाजपा और अन्य हिन्दू संगठनों में रोष है। हिन्दू सेना व भाजपाईयों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed