{"_id":"63ff2ed5dc18af1673098053","slug":"banda-case-filed-against-medical-officer-for-molestation-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: चिकित्सा अधिकारी पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, स्टाफ नर्स बोली- नशे में धुत था आरोपी, ड्यूटी कक्ष में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: चिकित्सा अधिकारी पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, स्टाफ नर्स बोली- नशे में धुत था आरोपी, ड्यूटी कक्ष में...
Wed, 01 Mar 2023 04:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Mar 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में पीएचसी तिंदवारी के चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स की तहरीर पर छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। नर्स ने डॉक्टर पर मंगलवार रात ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर गलत नीयत से कक्ष में खींचने व विरोध करने पर उसकी संविदा समाप्त करने का आरोप लगाया है। सीएमओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामले की जांच कर दोषी मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पीएचसी में संविदा पर कार्यरत स्टाफ नर्स ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.लवलेश पटेल का कहना है कि स्टॉफ नर्स ड्यूटी पर नहीं थी। उन्होंने उससे ड्यूटी कक्ष में मौजूद रहने की बात कही थी। छेड़छाड़ के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा स्टॉफ नर्स से छेड़छाड़ के मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से शिकायत पर जागे अफसर
स्टॉफ नर्स ने बताया कि घटना मंगलवार रात 10 बजे की है। सूचना पर डायल 112 के अलावा कोई नहीं आया, सीएमओ भी अगले दिन बांदा आने को कह कर टाल रहे थे। तब उसने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। इसके बाद देर रात में ही सीएमओ समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और रात दो बजे मुकदमा दर्ज किया गया। कहा कि उसे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है न्याय मिलेगा।