फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Brother death two days after sister marriage

Banda: बहन की शादी के दो दिन बाद भाई की मौत, परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर पिलाने का लगाया आरोप

Sat, 06 May 2023 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 May 2023 10:22 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में बहन की शादी के दो दिन बाद भाई की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोल लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Banda: Brother death two days after sister marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में बहन की शादी के दो दिन बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के जमुनी पुरवा की है। पुरवा निवासी दिनेश राजपूत का 20 वर्षीय पुत्र लालबाबू राजपूत शुक्रवार की रात खेत में पड़ा मिला।

विज्ञापन


उसकी हालत नाजुक थी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज भेज दिया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने आरोप लगाया कि पुत्र को शराब में जहर पिलाकर मार डाला है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद के पुलिस में अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर देगा। यह भी बताया कि दो दिन पहले पुत्री की शादी की है। घर में शादी की खुशियां चल रही थीं। घटना के बाद मातम पसर गया। ससुराल गई बहन भी भाई की मौत पर मायके आ गई। परिवार के कोहराम पर ग्रामीणों की आंखें भी छलक पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed