फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Bike rider farmer dies after being hit by trailer, dragged for 300 meters

Banda: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, 300 मीटर तक घिसटा, बिखरे अंग

Sat, 23 Aug 2025 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Aug 2025 10:09 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र के बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर हुआ। 

विज्ञापन
Banda: Bike rider farmer dies after being hit by trailer, dragged for 300 meters
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रेलर ने बाइक सवार किसान को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान बाइक में फंसकर करीब 300 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। उसके शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए। हादसे को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाए जाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया है। जाम तकरीबन एक घंटा तक चला।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि माटा गांव निवासी राजकुमार यादव (55) शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे खेत से बाइक से लौट रहे थे। माटा गांव के पास बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर शिवदर्शन महाविद्यालय के पास बांदा की ओर से जा रहे ट्रेलर ने बाइक सवार किसान को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किसान ट्रेलर में फंसकर तकरीबन 300 मीटर तक घिसट गए। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क पर ब्रेकर बनवाया जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के अवशेष समेट कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि जाम की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। तकरीबन एक घंटे से जाम लगाए हैं। उनके द्वारा आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और ब्रेकर बनवाए जाने का आश्वासन दिया गया है। यातायात बहाल करा दिया है। ट्रेलर काे पुलिस ने कब्जे में लिया है। किसान के दो पुत्र हैं। परिजनों का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed