{"_id":"65c9c92c97771edb2506279d","slug":"banda-b-tech-student-commits-suicide-in-hostel-2024-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: बीटेक छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगा दी जान, साथी बोले- फोन पर किसी लड़की से करता था बात; लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बीटेक छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगा दी जान, साथी बोले- फोन पर किसी लड़की से करता था बात; लेकिन...
Mon, 12 Feb 2024 01:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:06 PM IST
सार
बांदा के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बांदा जिले में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के आईटी ब्रांच के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में पंखे पर मफलर से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया l छात्रावास अधीक्षक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है l फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर अहम सुराग एकत्रित किए हैं l इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है l
मृतक छात्र के रूम पार्टनर छात्रों के मुताबिक वह खाली समय होने पर फोन से किसी लड़की से बात करता था। छात्र फोन पर किस लड़की से बात करता था ये किसी से शेयर नहीं करता था। कॉलेज निदेशक प्रो एस.पी शुक्ला ने कहा कि मृतक छात्र पढ़ाई में होशियार था। साथ में रहने वाले रूम पार्टनर के द्वारा खाली समय होने पर फोन द्वारा किसी लड़की से बात करने की जानकारी प्राप्त हो रही है l
विज्ञापन
मृतक छात्र के रूम पार्टनर छात्रों के मुताबिक वह खाली समय होने पर फोन से किसी लड़की से बात करता था। छात्र फोन पर किस लड़की से बात करता था ये किसी से शेयर नहीं करता था। कॉलेज निदेशक प्रो एस.पी शुक्ला ने कहा कि मृतक छात्र पढ़ाई में होशियार था। साथ में रहने वाले रूम पार्टनर के द्वारा खाली समय होने पर फोन द्वारा किसी लड़की से बात करने की जानकारी प्राप्त हो रही है l
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं मोबाइल से चैट हिस्ट्री को निकालने के बाद ही घटना की असलियत की जानकारी हो पाएगी l मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है l कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है l मृतक के रूम पार्टनर दोनों छात्रों से पूरी जानकारी की जा रही है, मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे में कर व्हाट्सएप की चैट हिस्ट्री को भी खंगाला जाएगा l