फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Action against Mukhtar's associates

Banda: मुख्तार के सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई, दोनों के घरों से डबल बैरल गन व भारी मात्रा में कारतूस बरामद

Tue, 07 Mar 2023 04:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Mar 2023 04:41 PM IST
सार

बांदा जिले में मंगलवार सुबह बांदा पुलिस द्वारा माफिया मुख्तार को संरक्षण व सहयोग देने वाले दो व्यक्तियों के अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। तलाशी में पुलिस को दोनों के घरों से डबल बैरल गन, सीमा से अधिक कारतूस बरामद हुए। रफीकुस्समद के घर से सात लाख रुपये कैश भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Banda: Action against Mukhtar's associates
पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवर्ता करते एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के मंडल कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को रफीकुस्समद और इफ्तिखार अहमद संरक्षण देते थे। उनके घरों का बुलडोजर से जो निर्माण ढहाया गया है, उसका नक्शा पास कराए बिना ही अवैध निर्माण कराया गया था। पुलिस को दोनों के घरों से डबल बैरल गन, सीमा से अधिक कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा रफीकुस्समद के घर से सात लाख रुपये कैश भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


यह दावा एसपी अभिनंदन ने किया है। उन्होंने बताया कि जो सामग्री बरामद हुई है, उसके संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एसपी ने ठेकेदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर प्रेसवार्ता की। एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉरलेंस नीति के तहत दोनों ठेकदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया कि पुलिस मुख्तार को सहयोग करने वालों की छानबीन कर रही थी।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि जेल में बंद मुख्तार और उसके परिजनों की शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीगंज निवासी ठेकेदार रफीकुस्समद पुत्र फकर्रुस्समद मदद करता था। जबकि मोहल्ला खांईपार के जिला परिषद चौराहा निवासी इफ्तिखार अहमद पुत्र इम्तियाज अहमद मुख्तार के गुर्गों की मदद करता था। तलाशी में दोनों के घर से डबल बैरल गन और सीमा से अधिक कारतूस बरामद हुए हैं। बताया कि सीमा से अधिक कारतूस मिलने के मामले में दोनों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

इसके साथ ही रफीकुस्समद के घर से बरामद सात लाख रुपये नकदी के संबंध में कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को पत्राचार किया जा रहा है। इसके अलावा रफीक के विरुद्ध रंगदारी मांगने का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है। इसके अलावा दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी ने कहा कि अपराधियों का सहयोग करने व संरक्षण देने वालों के लिए यह सबक है। उनके खिलाफ इसी तरह से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed