{"_id":"667d8d50c4b244b0480ed98c","slug":"banda-accident-two-killed-after-being-crushed-by-a-dumper-2024-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: डंपर से कुचलकर दो की मौत, हादसे के बाद भाग निकला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: डंपर से कुचलकर दो की मौत, हादसे के बाद भाग निकला चालक
Thu, 27 Jun 2024 09:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Jun 2024 09:53 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
बांदा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में तेज रफ्तार डंपर ने एक राहगीर को कुचलने के बाद बाइक सवार ढाबा संचालक को भी कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। फतेहपुर जिले के दतौली चौकी अंतर्गत पवारनपुर निवासी ढाबा संचालक विजय (29) अपने मामा हरीशरण सिंह निवासी अलोना के साथ गुरुवार सुबह बाइक से अलोना गांव जा रहा था।
बाइक चला रहे मामा ने रास्ते में माटा गांव के पास बाइक रोक दी। बाइक से उतरकर मामा किसी से बात करने लगा, जबकि विजय बाइक में ही बैठा रहा। इसी दौरान सामने से आए डंपर ने राहगीर थाना तिंदवारी के बेंदाघाट निवासी राजकरन उर्फ मुन्ना (46) को रौंदते हुए बाइक में बैठे विजय को भी कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजकरन के छोटे भाई राकेश ने बताया कि राजकरन सब्जी की बारी लगाने का काम करता था। उसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी तरह विजय के परिजनों के मुताबिक मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। मामा हरिशरण सिंह घर आया हुआ था। उसके साथ गुरुवार सुबह बाइक से अलोना गांव जाते समय हादसा हो गया। बताया कि विजय आंबापुर फतेहपुर में ढाबा चलाता था।