{"_id":"62975cd97cf1673ff31ed693","slug":"banda-accident-one-died-and-one-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: बेटी के जन्मदिन का न्योता देने जा रहे पिता की हादसे में मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: बेटी के जन्मदिन का न्योता देने जा रहे पिता की हादसे में मौत, मचा कोहराम
Wed, 01 Jun 2022 06:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Jun 2022 06:04 PM IST
सार
बांदा में भीषण सड़क हादसा हुआ। ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बांदा जिले में इकलौती बेटी के जन्मदिन का न्योता देने जाते समय बाइक चालक पिता की हादसे में मौत हो गई। पीछे बैठा पड़ोसी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
शहर के बिजली खेड़ा निवासी राजेंद्र (30) सफाई कर्मी था। मंगलवार रात पड़ोसी आकाश (22) के साथ बाइक से जवाहर नगर रिश्तेदार के घर न्योता देने जा रहा था। कालूकुआं पुलिस चौकी से चंद कदम दूर ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। आकाश का इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग निकला। पिता ने बताया कि पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन वर्षीय बेटी प्रांशी है। बुधवार को बेटी का जन्मदिन था। मौत के बाद जन्मदिन की खुशियां काफूर हो गईं। घटना से पत्नी रीता और मां मुलिया बेसुध हैं। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था।