{"_id":"64a4478a043ec0982b0a2ec7","slug":"banda-accident-loader-overturned-due-to-tire-burst-20-laborers-injured-2023-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: टायर फटने से लोडर पलटा, 20 मजदूर घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: टायर फटने से लोडर पलटा, 20 मजदूर घायल, मची चीख-पुकार
Tue, 04 Jul 2023 10:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:03 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में सड़क हादसा हुआ। टायर फटने से लोडर पलट गया। हादसे में लोडर सवार 20 मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर पलटा पड़ा लोडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में टायर फटने से मजदूरों व बच्चों से भरा लोडर पलट गया। उसमें सवार करीब 20 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 14 मजदूरों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अतर्रा थाना क्षेत्र के आऊ गांव और सुतारी पुरवा के करीब 20 मजदूर मंगलवार की शाम सात बजे के करीब लोडर में सवार होकर फतेहपुर में धान की बेड़ लगाने जा रहे थे।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में दोहा और हथौरा गांव के बीच लोडर का टायर फट गया। जिससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार सभी मजदूर और उनके परिवार के बच्चे घायल हो गए। हादसे से चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा है। जिला अस्पताल में आऊ गांव निवासी मीरा देवी (42), उसकी पुत्री काजल (8) व चुन्नी (16), पुत्र दादू (13) व इंद्रजीत (18) समेत लालमन (22), गुमाई गांव निवासी प्रेमा (35), सुतारी पुरवा निवासी दिनेश (23), नथुनिया (46) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कुछ घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भी भेजा गया है। उधर, सीओ नगर गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि सभी मजदूर लोडर में सवार होकर धान की बेड़ लगाने के लिए फतेहपुर जा रहे थे। तभी टायर फट जाने से यह हादसा हुआ है। कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज भी भेजा गया है।