फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: A farmer was beaten to death with sticks

Banda: युवती ने किसान को मारा फरसा, निकल आईं आंखें... फिर पीटकर मार डाला

Thu, 01 Jan 2026 08:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Jan 2026 08:09 PM IST
सार

किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव की है। आला कत्ल के साथ युवती थाने पहुंची। पुलिस हिरासत में पूछताछ की जी रही है।

विज्ञापन
Banda: A farmer was beaten to death with sticks
सुखराम की फाइल फोटो व घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में नए साल के पहले दिन सनसनीखेज घटना हुई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने पर युवती ने स्वजातीय पड़ोसी किसान के माथे में फरसे से वारकर गिरा दिया। फरसे के वार से उसकी दोनों आंखें बाहर निकल आईं। इसके बाद डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


युवती आला कत्ल लेकर खुद चौकी पहुंच गई और हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की है। शव अर्धनग्न अवस्था में घर के अंदर पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि पुलिस युवती के चौकी पहुंचने की बात को पुष्ट नहीं कर रही हैं। उधर, मृतक की पत्नी का आरोप है कि हत्यारोपी उसके पति को मुंगोड़ा खिलाने के बहाने घर ले गई थी, वहां उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


मुरवल गांव निवासी बिट्टू उर्फ भारती प्रजापति (18) गुरुवार की दोपहर घर में अकेली थी। तभी उसके घर के सामने रहने वाले सुखराम प्रजापति (50) मौका पाकर उसके घर में घुस आया। उसने बिट्टू के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जिस पर उसने घर में रखे फरसे से सुखराम के माथे में वार कर दिया। एक ही वार में सुखराम गिर गया। उसके बाद उसने डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबेरू सीओ सौरभ सिंह, कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत, फॉरेंसिक टीम पुलिस टीम के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने जांच की है। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पूछताछ ने युवती ने बताया कि सुखराम ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, विरोध में उसने उसकी हत्या की है। घटनास्थल से आला कत्ल बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

स्वजातीय पड़ोसी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था, इस पर युवती ने व्यक्ति की हत्या की है। हत्यारोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आला कत्ल बरामद किया गया है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती खुद चौकी पहुंची कि नहीं यह बात पुष्ट नहीं है। - सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी, बबेरू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed