{"_id":"573782b34f1c1b967c919bec","slug":"balcony-dropped-during-the-wedding-48-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दौरान छज्जा गिरा, 48 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दौरान छज्जा गिरा, 48 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 15 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के गांव सिठमरा में शनिवार को एक शादी समारोह के दौरान मकान का छज्जा गिर पड़ा। इससे दूल्हे को देखने के लिए छज्जे पर खड़ी महिलाएं सड़क पर आ गिरीं। हादसे में करीब 48 महिलाएं, पुरुष व बच्चे घायल हो गए। घायलों में से कुछ को निजी अस्पताल तो कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांधी नगर निवासी धंजू खान के पुत्र शेर मोहम्मद की शादी गांव सिठमरा गांव निवासी खुशबू बानो पुत्री रफीक से तय हुई थी। रफीक सिठमरा निवासी श्रीराम यादव के मकान में किराए पर रहता है। शनिवार शाम बारात श्रीराम के दरवाजे पर पहुंची तो बारात देखने के लिए महिलाओं में होड़ मच गई।
विज्ञापन
दोमंजिले मकान के ऊपरे हिस्से में बने छज्जे पर एकसाथ दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं पहुंच गईं और छज्जा भरभराकर ढह गया। कुछ महिलाएं तो पहली मंजिल के छज्जे पर गिरीं जबकि कुछ बिल्कुल नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। कुछ लोग छज्जे के नीचे सड़क पर खड़े थे, वे भी घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव भर के लोग राहत में जुट गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों को मलहम पट्टी के बाद भेज दिया जबकि गंभीर को भर्ती कर दिया गया।
गमगीन माहौल में निकाह
रूरा। छज्जा गिरने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। नाते-रिश्तेदार घायलों को लेकर अस्पतालों की ओर भाग खड़े हुए। वहीं सन्नाटे के माहौल में निकाह की रस्म पूरी कराई गईं। बाद में सादगीपूर्ण ढंग से दुल्हन को विदा किया गया। हादसे में घायल दुल्हन की मां ने चारपाई पर पड़े रहकर रिवाज पूरे कराए।