{"_id":"6687a64bc48cd6071300fad2","slug":"baby-poonam-is-gone-every-eye-is-moist-the-innocent-child-has-been-sent-to-the-government-childrens-home-2024-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदा हो गई बेबी पूनम: हर आंख हुई नम… पूरा दिन होता था बच्ची का दुलार, राजकीय बाल गृह भेजी गई है मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदा हो गई बेबी पूनम: हर आंख हुई नम… पूरा दिन होता था बच्ची का दुलार, राजकीय बाल गृह भेजी गई है मासूम
Fri, 05 Jul 2024 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:23 PM IST
सार
Kanpur News: हैलट बाल रोग विभाग से नौ महीने इलाज करने के बाद बेबी पूनम को लखनऊ रवाना किया गया। इस मौके पर हॉस्पिटल के स्टॉफ और मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
बच्ची को दुलार करता स्टॉफ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के एनआईसीयू में भर्ती बिटिया (पूनम) को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। हैलट बाल रोग विभाग से नौ महीने इलाज करने के बाद बच्ची को लखनऊ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
प्राचार्य संजय काला और एचओडी डॉ. अरुण आर्य की देखरेख में बच्ची का इलाज हुआ। रोज दो लीटर दूध बच्ची के लिए आता था। बच्ची के विदाई के समय अस्पताल का स्टॉफ और नर्सें भावुक हो गईं। हर कोई उस मासूम को ही याद करता दिखा।
विज्ञापन
बता दें कि 19 सितंबर 2023 की शाम रनियां निवासी प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया] जो मात्र डेढ़ किलो वजन की थी। उसे अन्य दिक्कतें भी थीं। ऐसे में उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। मां को बगल के ही वार्ड में रखा गया। जन्म देने के बाद ही प्रसूता अपने पति के साथ उसे छोड़कर निकल गए।
विज्ञापन
Trending Videos
लखनऊ के राजकीय बाल गृह भेजा गया
दो महीने तक विभागाध्यक्ष डॉ. एके आर्या और उनकी टीम ने लगातार बच्ची का उपचार किया और उसकी जान बचाई। एनआईसीयू के बाहर आई बच्ची को सिस्टर रूम में नर्सों और डॉक्टरों ने माता-पिता की तरह उसे करीब दस महीने पाला और नाम पूनम रखा। शुक्रवार को लखनऊ के राजकीय बाल गृह भेज दी गई।
