फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   babul supriyo said that previous government has made the ganga dirty

पिछली सरकार की करतूतों के कारण मैली हुईं गंगा: बाबुल सुप्रियो

Thu, 30 Jan 2020 08:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
babul supriyo said that previous government has made the ganga dirty
जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में गंगा यात्रा के साथ पहुंचे पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि पिछली सरकार की करतूतों के कारण गंगा मैली हुईं। अब इन्हें साफ करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन


कानपुर में गंगा का साफ होना पूरे देश के लिए मिशाल है। बोर्डिंग ग्राउंड में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि सुशासन की ठंडी हवा चल रही है। निर्मल गंगा में स्नान करना एक अलग आनंद देता है।
विज्ञापन

गंगा नदी नदी नहीं बल्कि जीवन धारा है। लेकिन पिछली सरकार की करतूतों के करण मैली हुईं। पिछली सरकारों ने गंगा को साफ करने के लिए कोई काम नहीं किया। जब हमने इस पर काम आगे बढ़ाया तो विपक्षियों ने विरोध शुरू कर दिया।

लेकिन अब उन्हें यह सौभाग्य मिला है। यात्रा के साथ चलने की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने देखा कि यूपी कितनी तेजी से बदल रहा है। जो वास्तव में सुखद अहसास है। 

बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी की शिरकत
गंगा यात्रा के स्वागत के बाद हुई जनसभा में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी पहुंची। जिन्होंने गले में गंगा यात्रा की पट्टिका डाल रखी थी। तिर्वा से आईं कुछ महिलाओं ने कहा कि गंगा से हर किसी का रिश्ता है।

गंगा साफ होंगी तो इसका सभी को लाभ मिलेगा। गंगा के प्रति ज्यादा जानकारी करने के बाद वह दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक करेंगी। 
विज्ञापन

तेज धूप के कारण कार्यक्रम से जाने लगीं महिलाएं तो मचा हड़कंप 
बोर्डिंग ग्राउंड पर हुई जनसभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अन्य मंत्रियों का पहुंचना अभी बाकी था तभी तेज धूप के कारण परेशान महिलाएं बीच कार्यक्रम से उठकर ही जाने लगीं। यह देखकर हड़कंप मच गया।

जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम संतोष शुक्ला की जब इन पर नजर पड़ी तो वह महिलाओं को रोकने लगी। लेकिन तब कई महिलाएं जा चुकी थीं। जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम ने कहा कि यह महिलाएं एनआरएलएम की ही हैं जिन्हें कार्यक्रम के बाद ही जाने के लिए कहा गया था लेकिन यह बीच में जाने लगी इसलिए इन्हें रोका जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed