फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Babu was sitting suppressing files, search was conducted on orders for action, now recovery will be done from

Kanpur: फाइलें दबाकर बैठे थे बाबू, कार्रवाई के आदेश पर खोज निकालीं, अब 855 अपात्रों से होगी वसूली, पढ़ें मामला

Sun, 03 Mar 2024 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Mar 2024 12:11 PM IST
सार

Kanpur News: समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान व पारिवारिक लाभ योजना में अब सभी 855 अपात्रों से वसूली होगी। वहीं, रुपये न लौटाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज होगी।

विज्ञापन
Babu was sitting suppressing files, search was conducted on orders for action, now recovery will be done from
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना की जिन फाइलों के गायब होने की बात कही जा रही थी, वे समाज कल्याण विभाग की अलमारियों में ही मिल गईं। फाइलें गायब होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सीडीओ सुधीर कुमार ने समाज कल्याण अधिकारी को तलब कर बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन

इस कार्रवाई के डर से बाबुओं ने फाइल खोज निकालीं। सीडीओ ने 855 अपात्रों को नोटिस जारी कर अनुदान वसूलने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2021 में तत्कालीन जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना के करीब तीन वर्ष के लाभार्थियों की जांच कराई थी।

विज्ञापन

इसमें शादी अनुदान से जुड़े 244 और पारिवारिक लाभ योजना के 611 लाभार्थी अपात्र मिले थे। इन्हें गलत तरीके से 2.32 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया था। डीएम ने संबंधित अधिकारियों और बाबुओं पर कार्रवाई करते हुए अपात्रों से वसूली के निर्देश दिए थे। हालांकि, तीन साल तक किसी अधिकारी ने वसूली पर ध्यान नहीं दिया। विभाग से अपात्रों से वसूली की जानकारी मांगी गई, तो पता चला कि फाइल ही गायब हैं।

सभी अपात्रों को नोटिस जारी कर वसूली के निर्देश
सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस जारी कर संबंधित बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। अब फाइलें मिल गई हैं। सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह को सभी अपात्रों को नोटिस जारी कर वसूली के निर्देश दिए हैं। वसूली में संबंधित एसडीएम का सहयोग लेने को कहा। धन वापस नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।

विज्ञापन

बाबुओं ने विभाग की अलमारियों में फाइल दबा दी थी। 855 अपात्रों से एसडीएम के माध्यम से वसूली करने निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिए गए हैं। वसूली न करने पर कार्रवाई होगी।  -सुधीर कुमार, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed