फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   azam says against pm modi

आजम बोले, ‘राम सत्ता के लिए तोड़फोड़ नहीं कराते, मन की बात करने वाले झूठे और फरेबी’

Sun, 19 Feb 2017 01:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
azam says against pm modi
आजम खां
नगर विकास मंत्री आजम खान ने कहा कि राम आदर्श हैं। वह सत्ता के लिए तोड़फोड़ नहीं कराते हैं। देश को एक बार फिर से बांटने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। वह शनिवार को फतेहपुर बिंदकी के पशु बाजार मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। आजम ने बसपा को मुस्लिम विरोधी करार दिया।
विज्ञापन

 

आजम खान ने कहा है कि मन की बात करने वाले झूठे और फरेबी हैं। ऐसे लोग अपने मन की ही बात करते हैं। देश के मन की बात नहीं सुनते। अपनी ही सुनाने वाला कभी अच्छा शख्स नहीं होता। उन्होंने कहा कि चुनाव हल्की चीज नहीं होता। इसमें कमजोर, लाचार लोगों की खुशियां जुड़ी होती हैं। अच्छे लोगों को ही चुनें। केंद्र के बादशाह ने सौ दिन में हर हिंदुस्तानी के खाते में 20-20 लाख रुपये भेजने, हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने और 24 घंटे बिजली देने की बात कही थी। ढाई साल में ऐसा कुछ नहीं हो पाया।

विज्ञापन

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब गरीबों के खाते में 20 लाख देने की घोषणा को मजाक बता रहे हैं। नोट संकट से होने वाली मौतों पर मां- बेटी की बद्दुआ से पीएम बच नहीं पाएंगे। गोधरा कांड पर भी बोले, कहा कि बादशाह कट्टे की बात करते हैं, जो किसी बादशाह की जुबान से अच्छी नहीं लगती। आजम खान ने कहा कि उन्हें इंसानियत, मोहब्बत, ईमानदारी मुझसे सीखनी चाहिए। पाकिस्तान जाने की बात कहने वाले यह जान लें कि मोहल्ले का आवारा कुत्ता भी अपनी गली छोड़कर नहीं जाता तो मुसलमान वतन कैसे छोड़ के जाएगा। अगर विधानसभा चुनाव फतह कर लिया, तो 2019 में दिल्ली की कुर्सी पर कब्जा होगा। अब बीएसपी की बहनजी का एक वीडियो वायरल हुआ है। कट्टर पंथी मुसलमानों को सबक सिखाने के लिए उन्होंने अपने समर्थकों से भाजपा को वोट देने के लिए कह दिया है। देख लो, समझ लो। इसके बाद राय बनाना कि वह कैसे मुस्लिम का वोट मांग रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed