चित्रकूट: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 1 की मौत आधा दर्जन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में नयागांव थाना क्षेत्र के सती अनसुईया रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ओवरलोड ऑटो पलटने से अधेड़ की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ऑटो चालक जरूरत से ज्यादा सवारियां भर के जा रहा था। सवारियां अधिक होने की वजह से ही तेज रफ्तार ऑटो नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। ऑटो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।