सरेआम वर्दीवाले की ऑटो चालकों ने की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता बाईपास पर मामूली विवाद में ऑटो चालकों ने नौबस्ता थाने के सिपाही अभय मित्तल को पीट दिया। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर दो नामजद समेत दस के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दो आरोपियों गुड्डू और रोहित को गिरफ्तार भी कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि शुक्रवार रात सिपाही की सीओ गोविंदनगर की पेशी में ड्यूटी थी। वह ड्यूटी जाने के लिए बाईपास से एक आटो में बैठने लगे तो चालक से विवाद हो गया। इसके बाद चालक और उसके साथियों ने सिपाही की पिटाई कर दी।