फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Young mans body found hanging from a tree strained relations with second wife suspected

Auraiya: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, दूसरी पत्नी से चल रही थी अनबन, परिजनों ने जताया हत्या का शक, जांच शुरू

Wed, 03 Jun 2026 11:08 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 03 Jun 2026 11:08 AM IST
सार

Auraiya News: पुर्वा माधोसिंह अड्डा गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Auraiya Young mans body found hanging from a tree strained relations with second wife suspected
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के पुर्वा माधोसिंह अड्डा गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान सर्वेश कुमार के पुत्र अजय (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

अजय पिछले लगभग छह महीने से अपनी पत्नी के साथ दिबियापुर में किराये पर रह रहा था और मजदूरी का काम करता था। घरवालों को पता नहीं चला कि यह दिबियापुर से कब आया और शव फांसी पर लटका मिला।  बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शौच के लिए खेतों की ओर जाते समय शव को देखा और परिजनों को सूचित किया।

विज्ञापन

पहली पत्नी की मृत्यु के बाद की थी दूसरी शादी
मृतक के पिता सर्वेश कुमार दोहरे ने बताया कि अजय की दो शादियां हुई थीं। उसकी पहली पत्नी की लगभग पांच साल पहले लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। अजय ने करीब एक साल पहले अलीगढ़ क्षेत्र के एक गांव से दूसरी शादी की थी। मृतक का पहली पत्नी का चार वर्ष का बच्चा भी है।

विज्ञापन

दूसरी पत्नी से चल रही थी अनबन
वहीं, दूसरी पत्नी से अनबन चलने से तनाव में था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अजय की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाया गया है। मृतक के भाई शनि ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर शेर सिंह, हरचंदपुर चौकी इंचार्ज  जय सिंह और हमराही बल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्राइम निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारणों से तनाव में आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed