{"_id":"6458b21ba45f240b180e34e5","slug":"auraiya-young-man-who-fell-from-a-bike-was-hit-by-a-car-died-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: बाइक से फिसलकर गिरे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: बाइक से फिसलकर गिरे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 08 May 2023 02:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 May 2023 02:02 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में बाइक से गिरे युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व घटना की जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में बेला दिबियापुर मार्ग पर बहेड़े वाली पुलिया के समीप फिसल कर गिरे बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे सहार क्षेत्र के दिनवामऊ निवासी मनीष कुमार उर्फ सोनू (28) पुत्र अशोक कुमार गांव निवासी पारिवारिक चाचा दिव्यांग विनय कुमार पुत्र सूबेदार के साथ गांव से दिबियापुर आ रहे थे।
विज्ञापन
हल्की बरसात के कारण दिबियापुर में बहेडे़ वाली पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और मनीष सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से आ रही कार ने मनीष के सिर में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे गांव के कुछ लोगों ने घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए। घटना की जानकारी होने पर मृतक का भाई मनोज और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विनय ने बताया कि मृतक पूणे में प्राइवेट नौकरी करता था।15 दिन पहले ही गांव लौटा था। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के अनुसार मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन