{"_id":"63525d5b89a5474d69022869","slug":"auraiya-video-of-old-man-assaulting-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: ट्रैक्टर से हो रहे नुकसान का विरोध करने पर बुजुर्ग को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: ट्रैक्टर से हो रहे नुकसान का विरोध करने पर बुजुर्ग को पीटा, वीडियो वायरल
Fri, 21 Oct 2022 02:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग के साथ मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के करके का पुर्वा में खेत जोत रहे ट्रैक्टर के नींव पर चढ़ जाने का विरोध करना बुजुर्ग को भारी पड़ गया। आरोपी ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित जान बचाकर पड़ोसी के घर में छिप गया। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी दोबारा पिटाई कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने व पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। करके का पुर्वा निवासी रमेश चंद्र दोहरे ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार शाम को वह अपने घेरा में जानवरों के पास काम कर रहा था। पास के खेत में जुताई कर रहे ध्रुव सेंगर निवासी भरतौल ने उसके घेरा की नींव पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जातिसूचक गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित अपनी जान बचाकर पड़ोसी हरी सिंह के घर में छिप गया। आरोपी ध्रुव सेंगर ने अपने साथी राज, अमन, शोभित को फोन करके बुला लिया। उक्त आरोपियों ने पड़ोसी के घर का दरवाजा तोड़कर उसके साथ दोबारा मारपीट कर दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी अयाना में भर्ती कराया। वहीं देर रात घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने हो गया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।