{"_id":"66743322487e6adca506f1db","slug":"auraiya-two-people-including-a-hotel-operator-died-due-to-heat-and-heat-wave-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: गर्मी और लू का कहर जारी, होटल संचालक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: गर्मी और लू का कहर जारी, होटल संचालक समेत दो लोगों की मौत
Thu, 20 Jun 2024 07:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Jun 2024 07:25 PM IST
सार
भीषण गर्मी से मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। औरैया में गर्मी और लू की चपेट में आने से होटल संचालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया में भीषण गर्मी का असर कम नहीं होता दिख रहा है। गुरुवार को जनपद में लू लगने से एक होटल संचालक समेत दो लोगों की मौत हुई है। इसमें व्यापारी के परिजनों ने लू लगने की बात कही। दूसरे मामले में सीओ बिधूना ने प्रथम दृष्टया लू लगने से मौत की संभावना जताई है।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात लगभग 11 बजे के करीब जिले के कुछ हिस्सों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश देखने को मिली, लेकिन इसका तापमान पर कोई प्रभाव नहीं देखने को मिला। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। पूरे दिन सूरज की तेज धूप के कारण धरती तपती दिखी। जिस कारण लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
हालांकि शाम के समय सूरज ढलने के बाद तेज हवाएं चलीं। इससे काफी हद तक गर्माहट कम होने पर लोगों ने राहत की सांस लेते हुए घरों से निकले। पूरे दिन धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा ही देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि मानसून आने में अभी देरी है। स्थानीय स्तर पर होने वाली बारिश का असर अब दिखाई देगा, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की उम्मीद है। हालांकि अधिकतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं देखने को मिलेगी। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसून 26 को आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लू लगने से होटल संचालन की हुई मौत
फफूंद कस्बे के मोहल्ला मोतीपुर निवासी होटल संचालक आमिर (30) पुत्र अबरार खान बुधवार की देर रात घर की दूसरी मंजिल पर पत्नी व बच्चों के साथ सोने गया था। गुरुवार की सुबह पत्नी रानी ने आमिर के मुंह से झाग निकलता देखा। परिजन आमिर को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अबरार खान ने बताया कि गर्मी व लू लगने से पुत्र की मौत हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव
बिधूना मार्ग पर गांव पुर्वा दूजे में बुधवार की रात शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त पुरवा बेनी निवासी नफीस उर्फ कल्लू (27) के रूप में की। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया क नफीस बुधवार को मजदूरी के सिलसिले बिधूना गया था। देरशाम तक न लौटने पर वहां रुकने की शंका जताई थी। इधर नफीस के भतीजे समीम खान ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। मौके पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कहा कि प्रथम दृष्टया गर्मी के चलते मौत होने प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया लू लगने से मौत की संभावना जताई जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।