फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Two children died due to diarrhea, nine found ill

औरैया: डायरिया से दो बच्चों की मौत, नौ मिले बीमार, सीएमओ पहुंचीं गांव

Sat, 21 May 2022 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 May 2022 10:27 PM IST
सार

औरैया में डायरिया से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि गांव में कई लोग बीमार हैं। संक्रामक रोग फैलने की जानकारी होने पर सीएमओ स्वास्थ्य अधिकारियों संग पहुंचीं। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने जांच कर बीमार लोगों को दवाइयां दीं।

विज्ञापन
Auraiya: Two children died due to diarrhea, nine found ill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में तेज धूप और घरों के अंदर उमस भरी गर्मी कहर बरपा रही है। बच्चे, बुजुर्ग और युवा डिहाइड्रेशन, डायरिया और हीटस्ट्रोक जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर बेला के पुर्वा दूजे में एक ही परिवार के दो बच्चों की डायरिया से मौत हो गई, जबकि गांव में कई लोग बीमार हैं।

विज्ञापन


संक्रामक रोग फैलने की जानकारी होने पर सीएमओ स्वास्थ्य अधिकारियों संग पहुंचीं। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने जांच कर बीमार लोगों को दवाइयां दीं। गंभीर रूप से बीमार दो बच्चों को कानपुर रेफर किया गया है। शनिवार को गांव के राज कमल के पुत्र मनीष (4) की शुक्रवार रात उल्टी-दस्त होने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को उनके बड़े भाई राजवीर के बेटे ललित (8) की भी उल्टी-दस्त के चलते मौत हो गई थी। राज कमल और राजवीर ने बताया कि अचानक बच्चों की तबियत खराब हुई थी। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने से पहले हालत बिगड़ गई। मनीष की इटावा इलाज के लिए लेकर जाते वक्त मौत हुई, जबकि ललित की स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर रानी पुत्री राजवीर, जैकी पुत्र राजवीर को बीमार होने पर कानपुर के निजी अस्पताल व राजकमल की पत्नी मोहिनी व बेटे अक्षांश को बेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गांव में कार्तिक (11) पुत्र बृजकिशोर, नंदिनी (1) पुत्री शिवकुमार, सोमवती(25) पत्नी कुलदीप, आरोही (2) पुत्री अनुराग, गंगाधर (80) स्वास्थ्य टीम को बीमार मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed