फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: truck crushes sweeper, death

Auraiya: नो एंट्री में आए ट्रक ने सफाई कर्मचारी को कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Tue, 10 Jan 2023 11:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Jan 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: truck crushes sweeper, death
मृतक की फाइल फोटो व गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले में ब्लॉक गेट के पास ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मचारी को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में घायल सफाई कर्मचारी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाने के साथ हंगामा किया। सूचना पर नगर पालिका के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


शहर के पढ़ींन दरवाजा निवासी सुधीश (52) पुत्र गपोले नगर पालिका औरैया में सफाई कर्मचारी थे। मंगलवार सुबह सड़क से अन्ना मवेशी हटाने के लिए ब्लॉक गेट के पास उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। नो एंट्री होने के बाद भी एक ट्रक सुभाष चौक की ओर से ब्लॉक रोड पर आ गया और सड़क किनारे खड़े सफाई कर्मचारी को टक्कर मार कुचल दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल को स्थानीय लोग हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। हादसे की जानकारी पर अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल, सीओ प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव मौके पहुंचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed