{"_id":"66731cebe331c3685304ce5d","slug":"auraiya-temple-priest-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 19 Jun 2024 11:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:34 PM IST
सार
यूपी के औरैया में मंदिर में रहने वाले पुजारी की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
कमलदास की फाइल फोटो व ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सराय महाजनान में बने शंकरजी के मंदिर पर रहने वाले पुजारी की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए पुजारी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। गांव सराय महाजनान में शाला मंदिर के नाम से शंकर भगवान का मंदिर है। जिस पर अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गपकापुर निवासी कमलदास उर्फ कोमलदास (62) पुजारी थे।
विज्ञापन
कोमलदास के भतीजे राहुल यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार रात जब उसके ताऊ मंदिर पर थे, तभी नामजद लोग आए थे। जमीन के विवाद को लेकर मारपीट करने लगे। इससे पुजारी ताऊ को गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर वह परिवार सहित पहुंचे और घायल पुजारी को जिला अस्पताल इटावा ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुजारी की हत्या होने की सूचना देर रात करीब एक बजे पुलिस को दी गई। पुजारी की हत्या से पुलिस व क्षेत्र में खलबली मच गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रुरुगंज चौकी इंचार्ज मूलेन्द्र चौहान ने घटना की जांच की तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने द्वारा बताया कि मंदिर में 27 बीघा खेत शामिल है। इसको लेकर विवाद बना रहता था। कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की तहरीर मिली है। पुजारी की मौत का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत पता लगेगी।
विज्ञापन