{"_id":"63e35469e599fc166d0d912a","slug":"auraiya-teenager-drowned-in-yamuna-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: मवेशियों को नहलाने के दौरान यमुना में डूबा किशोर, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: मवेशियों को नहलाने के दौरान यमुना में डूबा किशोर, तलाश में जुटे गोताखोर
Wed, 08 Feb 2023 01:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Feb 2023 01:38 PM IST
विज्ञापन
अंशुल
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पचदेवरा का मजरा जाजपुर में दोस्तों संग यमुना नदी में भैंसों को नहलाने के दौरान एक किशोर डूब गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की है। जाजपुर निवासी केवल सिंह का बेटा अंशुल (17) बुधवार सुबह अपने दोस्तों के साथ भैंसों को नहलाने के लिए यमुना नदी पर गया था।
विज्ञापन
नहलाने के दौरान एक भैंस के साथ वह नदी के दूसरे छोर पर चला गया। भैंस की पूंछ पकड़कर वापस लौटने के दौरान नदी के बीचों-बीच उसका हाथ छूट जाने से वह नदी में डूब गया। दोस्तों ने काफी देर तक उसकी नदी में खोज की लेकिन कोई पता न चलने पर गांव पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। अंशुल के डूबने की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की।
विज्ञापन