फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: SDO arrested for taking bribe of Rs 15,000 for installing meter

Auraiya: मीटर लगाने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीओ गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Nov 2024 11:30 PM IST
सार

Auraiya News: राइस मिल मालिक से मीटर लगाने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीओ को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Auraiya: SDO arrested for taking bribe of Rs 15,000 for installing meter
चेहरे को गमछे से ढककर बैठा आरोपी एसडीओ संजीव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथावा स्थित राइस मिल का कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ता से मीटर लगाने के नाम पर दिबियापुर डिवीजन में तैनात एसडीओ ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने एसडीओ मीटर को बुधवार को राइस मिल में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कानपुर के चौबेपुर निवासी तिलक सिंह ने बेला थाना क्षेत्र के कैथावा में महादेव एग्रो फूड्स के नाम से राइस मिल खोली है। तिलक सिंह के मुताबिक एसडीओ मीटर संजीव शर्मा से संपर्क करने पर मीटर लगवाने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। इस पर उन्होंने कानपुर एंटी करप्शन विभाग में संपर्क किया। एंटी करप्शन टीम ने राइस मिल मालिक के जरिये बुधवार को एसडीओ को रुपये लेने के लिए राइस मिल में बुलाया।
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम मिल में पहले से ही मौजूद थी। जैसे ही तिलक सिंह ने एसडीओ संजीव शर्मा को 15 हजार रुपये दिए, तभी उसने एसडीओ को रंगे हाथों धर दबोचा। एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक मृत्युंजय कुमार मिश्र ने बताया कि एसडीओ मीटर को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। उन्हें कानपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी में साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा है। एक्सईएन मीटर संतोष कुमार ने बताया कि एसडीओ के निलंबन की कार्रवाई चीफ इंजीनियर के स्तर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed