{"_id":"641e846b1e3b3c9d3d0b1a54","slug":"auraiya-pac-jawan-body-found-in-drain-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: नाले में मिला पीएसी जवान का शव, अलीगढ़ बटालियन में था तैनात, छुट्टी लेकर बाइक से घर आ रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: नाले में मिला पीएसी जवान का शव, अलीगढ़ बटालियन में था तैनात, छुट्टी लेकर बाइक से घर आ रहा था
Sat, 25 Mar 2023 10:59 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:59 AM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में नाले में पीएसी जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ 45 बटालियन में तैनात जवान का शव औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद के पास नाले में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। सिपाही शुक्रवार शाम को छुट्टी लेकर घर आ रहा था। मोहम्मदाबाद गासीपुर निवासी अतुल यादव (26) पुत्र श्रीकृष्ण यादव पीएसी में सिपाही था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वह शुक्रवार शाम छुट्टी लेकर बाइक से घर आ रहा था। वापस आते समय उसने पत्नी को फोनकर भरथना के भुलाईपुर दोस्त के घर जाने की बात कही थी। देर रात तक घर न पहुंचने और फोन से संपर्क न होने पर परिजन परेशान थे। शनिवार सुबह मोहम्मदाबाद नाले उसका शव पड़ा मिला। उसकी बाइक भी नाले में थी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन