{"_id":"62b873c0e392ce01991cceee","slug":"auraiya-oxygen-cylinder-explodes-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ऑक्सीजन सिलिंडर फटा, चार घायल, लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काम करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ऑक्सीजन सिलिंडर फटा, चार घायल, लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काम करते समय हुआ हादसा
Sun, 26 Jun 2022 08:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Jun 2022 08:27 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में सिलिंडर फटने से चार लोग चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कछौना सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी बीसीएम मशीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया। इसकी चपेट में आने से रेलवे के दो कर्मचारी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे अधिकारियों ने घायलों को कछौना सीएचसी में भर्ती कराया। सभी जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए।
बघौली रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। बीसीएम मशीन से पत्थर की छनाई हो रही थी। पटरियों की वेल्डिंग के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड़ती है। रेलवे कर्मचारी बिहार निवासी बाबूलाल मेहता (40), हरियाणा के यमुनानगर निवासी गुलाब सिंह (45), दैनिक मजदूर बरेली के रामपुर निवासी नरेश (36) और गुड्डू (40) निवासी बरुआदा रेलवे ट्रैक पर ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पहुंचे।
जमीन पर रखते ही सिलिंडर फट गया। इसकी चपेट में आने से चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को कछौना सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने चारों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेलवे के सुपरवाइजर धर्मपाल ने बताया कि गर्मी की वजह से ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है।