{"_id":"637678a320d1c2270f440ec8","slug":"auraiya-one-accused-arrested-with-charas-worth-one-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: 25 हजार के इनामी को एक करोड़ की चरस के साथ पकड़ा, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: 25 हजार के इनामी को एक करोड़ की चरस के साथ पकड़ा, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद
Thu, 17 Nov 2022 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
औरैया जिले में पुलिस ने गुरुवार सुबह 25 हजार रुपये के इनामी को नहर कोठी के समाने घसारा के पास से पकड़ा। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए युवक के पास से एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई है। इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये है। साथ ही एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एसपी चारू निगम ने प्रेस नोट जारी कर गुरुवार को बताया कि अछल्दा थाने के दरोगा कालीचरन सिंह ने पुलिस टीम के साथ नहर कोठी के सामने घसारा की तरफ एक युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान युवक के पास से पुलिस को एक किलो 50 ग्राम चरस और एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी सचिन कुमार वर्मा बताया है। उसका हाल पता मैनपुरी सदर चौराहा है। वह 25 हजार रुपये का इनामी भी है। सचिन पर दुष्कर्म, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं पर कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि सचिन चरस कहां से लाया और कहां ले जा रहा था। अछल्दा में किसके लिए वह चरस लेकर आया या यहां से ले जा रहा था। इसकी जानकारी आरोपी को पकड़ने वाले दरोगा नहीं दे सके।
विज्ञापन