फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Murder, woman was killed in an illegal relationship, secret revealed by the tattoo, husband arrested

Auraiya Murder: अवैध संबंध में हुई थी महिला की हत्या, मृतका के हाथ पर बने टैटू से खुला राज, पति गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 07:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Mar 2023 07:24 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के कखावतू स्थित कांशीराम कॉलोनी में गुरुवार रात एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद शव शौचालय में छिपाकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Auraiya Murder, woman was killed in an illegal relationship, secret revealed by the tattoo, husband arrested
घटना के बाद रोते परिजन व कॉलोनी के लोगों की जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कखावतू स्थित कांशीराम कॉलोनी में गुरुवार रात युवक ने पत्नी की हत्या कर शव शौचालय में बंद कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के अवैध संबंध होने पर घटना किए जाने की बात कबूल की है।

विज्ञापन

उसने बताया कि उसने पत्नी को किसी बाहरी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 15 निवासी सरिता (32) पत्नी सरमन निषाद का शव गुरुवार रात साढ़े 10 बजे के करीब शौचालय के अंदर पड़ा मिला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंची मृतका की मां ने दामाद सरमन पर हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शौचालय का दरवाजा तोड़ कर शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आगरा भागने की फिराक में था
 देर रात आरोपी आगरा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। वह फतेहाबाद, आगरा में काम करता है। एसपी चारू निगम ने बताया कि हत्यारोपी पति सरमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी
 पूछताछ में उसने बताया कि गुरुवार को ही वह घर लौटा था। जब वह घर पहुंचा, तो पत्नी किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। इस पर उसका विवाद भी हुआ। इसी बीच युवक भाग निकला, लेकिन उसने आवेश में आकर गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को शौचालय में डाल दिया और फरार हो गया था।

छह माह पहले भी दंपती में हुआ था विवाद
आगरा जिले के फतेहाबाद निवासी हत्यारोपी पति सरमन का छह माह पहले भी पत्नी सरिता से विवाद हो गया था। सूत्रों के मुताबिक तब भी सरमन ने घर में कुछ युवकों को देखकर आपत्ति जताई थी। इस पर मृतका व उसकी मां ने सरमन का विरोध किया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और मामला शांत करा दिया था।

मृ़तका के हाथ पर बने टैटू से खुला राज
मृतका सरिता के हाथ पर बने टैटू पर किसी संतोष नाम के व्यक्ति का नाम लिखा था। जब पुलिस ने इसकी जांच की, तो हकीकत सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक संतोष मृतका का प्रेमी है। घटना के समय वह मौजूद था। इस दौरान सरमन की संतोष से भी हाथापाई हुई, लेकिन संतोष मौका पाकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed