{"_id":"64636ecb802bd312560334a5","slug":"auraiya-misdeed-with-minor-report-filed-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: खेत गई नाबालिग से दुष्कर्म, परिजनों को आता देख भाग निकला आरोपी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: खेत गई नाबालिग से दुष्कर्म, परिजनों को आता देख भाग निकला आरोपी, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 16 May 2023 05:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 May 2023 05:25 PM IST
सार
यूपी के औरैया में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के अजीतमल में खेत गई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों को आता देख आरोपी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी खेत गई थी।
दो घंटे तक वापस न लौटने पर उसने परिजनों संग खेतों पर बेटी की तलाश शुरू की। इस दौरान एक खेत में बेटी की चीखने की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचे तो अमावता निवासी अमित मौके पर अपनी बाइक छोड़ कर भाग निकला। किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने की सूचना पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि खेत पर पहुंचते ही आरोपी उसे दबोचकर खेत के अंदर ले गया। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखा गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।