{"_id":"66f42e7e85580111a60ff83c","slug":"auraiya-minor-hanged-himself-after-being-scolded-by-family-members-death-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग फंदे पर लटका, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग फंदे पर लटका, मौत से मचा कोहराम
Wed, 25 Sep 2024 09:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Sep 2024 09:17 PM IST
सार
Auraiya News: शहर के मोहल्ला दयालपुर में नाबालिग ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल औरैया में रोते-बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के मोहल्ला दयालपुर में नाबालिग ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर के समय ड्यूटी करके घर पहुंचे नाबालिग के भाई ने कमरे में शव लटकता पाया। परिजन फंदे से शव को उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले शहर के मोहल्ला दयालपुर निवासी किसान जितेंद्र कुमार का 14 वर्षीय पुत्र अंकित राजपूत ने घर में परिजनों के न होने पर बुधवार की दोपहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जिला अस्पताल औरैया में ड्यूटी करके दोपहर दो बजे घर पहुंचे पुष्पेंद्र ने भाई अंकित के शव को फंदे पर लटकता पाया। जिसकी जानकारी पड़ोसियों और खेत पर काम करने गए जितेंद्र कुमार को दी। पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित किया। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल औरैया में ड्यूटी करके दोपहर दो बजे घर पहुंचे पुष्पेंद्र ने भाई अंकित के शव को फंदे पर लटकता पाया। जिसकी जानकारी पड़ोसियों और खेत पर काम करने गए जितेंद्र कुमार को दी। पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित किया। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
इधर अंकित के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए शव को अपने घर ले गए। अस्पताल पहुंचे परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने बताया कि परिवारीजनों द्वारा अंकित को पढ़ाई को लेकर सुबह के समय डांट लगाई गई थी। इससे नाराज होकर अंकित ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया। जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।