फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Mason murdered by crushing his head, body found in a field

Auraiya: राजमिस्त्री की सिर कूंचकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया

Mon, 19 Jan 2026 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jan 2026 06:46 PM IST
सार

औरैया में राजमिस्त्री की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। वारदात दिबियापुर के गांव भियांपुर में हुई। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Auraiya: Mason murdered by crushing his head, body found in a field
अनुज की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी होने वाली ससुराल जाने के लिए बाइक से निकले राजमिस्त्री की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका शव सोमवार तड़के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव भियांपुर के पास खेत में मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। युवक की शादी तय थी।
विज्ञापन


फफूंद थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी अनुज उर्फ छोटे (21) राजमिस्त्री था। उसकी शादी कानपुर देहात स्थित मंगलपुर के गांव लाड़पुर निवासी पूर्वी से तय हुई थी। रविवार शाम करीब छह बजे युवक घर से होने वाली ससुराल जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। करीब सात बजे पूर्वी ने अनुज के भाई मनोज को फोन कर अनुज के साथ दखलीपुर के पास सड़क हादसा होने की जानकारी दी। इसके बाद मनोज और पूर्वी के पिता सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। वहां परिजन को वहां न अनुज मिला न ही उसकी बाइक मिली।
विज्ञापन


सोमवार तड़के युवक का शव दिबियापुर के गांव भियांपुर के पास खेत में पड़ा मिला। जानकारी पर एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के सिर के अलावा शरीर पर चोट के निशान मिले। मौके पर उसकी बाइक लॉक मिली, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिला। मोबाइल फोन का कवर पास ही पड़ा था। छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए ससुर ने मांगी थी बाइक
भाई मनोज ने बताया कि अनुज की शादी लाड़पुर निवासी पूर्वी से तय हुई थी। लाड़पुर में पहले से ही रिश्तेदारी थी। परिजन के अनुसार 10 फरवरी को पूर्वी की बड़ी बहन उपासना की शादी है। उसकी शादी के कार्ड बांटने के लिए भाई के ससुर ने उससे बाइक मांगी गई थी। बाइक देने के लिए ही भाई रविवार को घर से निकला था।

बाइक टकराने से बकरी मर गई, तीन हजार रुपये मांग रहे
भाई मनोज के अनुसार पूर्वी ने रविवार शाम 6.55 बजे कॉल किया था। पूर्वी ने बताया कि दखलीपुर में अनुज की बाइक से बकरी मर गई है। बकरी मालिक तीन हजार रुपये मांग रहे हैं। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे तो कोई नहीं मिला।

जांच के घेरे में आया फिंग चिप्स वाला युवक
मनोज ने बताया कि लाड़पुर निवासी एक युवक फफूंद के अछल्दा चौराहे पर फिंगर चिप्स का ठेला लगाता था। युवक करीब दो माह से ठेली नहीं लगा रहा और न ही उसे किसी ने देखा था। रविवार को घटना की सूचना मिलने के बाद वही युवक ससुराल पक्ष के लोगों के साथ रहा। पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है।

पिता उपेंद्र की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासा के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक भारती, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed