फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Innocent girl died due to fireworks

Auraiya: बच्ची के पेट से टकराकर फटा रॉकेट, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 26 Oct 2022 09:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Oct 2022 09:14 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब पांच वर्षीय मासूम के पेट से रॉकेट जा टकराया और उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Auraiya: Innocent girl died due to fireworks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान बनारसीदास मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम के पेट से रॉकेट जा टकराया। पेट से टकराने के बाद रॉकेट फटने से बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। उसके पेट में गहरा घाव हो गया और आंतें दिखने लगीं।

विज्ञापन


गंभीर हालत में परिजन उसे 50 शैया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला बनारसीदास निवासी मासूम की मां शशि ने बताया कि उसके पति सुभाष का निधन हो चुका है। वह मायके में ही बेटी सौम्या उर्फ लक्ष्मी (5) के साथ रह रही थी। सोमवार रात आठ बजे पूजा हो रही थी। बेटी घर के बाहर खेल रही थी।

विज्ञापन

इसी बीच आतिशबाजी का रॉकेट बेटी के पेट से आकर टकराया और फट गया। सौम्या की चीख-पुकार सुन परिजन दौड़े और अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बेटी की मौत हो गई। वहां से परिजन शव लेकर घर आ गए। घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल से उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आतिशबाजी चलाने की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed