Auraiya: बच्ची के पेट से टकराकर फटा रॉकेट, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
यूपी के औरैया जिले में दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब पांच वर्षीय मासूम के पेट से रॉकेट जा टकराया और उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान बनारसीदास मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम के पेट से रॉकेट जा टकराया। पेट से टकराने के बाद रॉकेट फटने से बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। उसके पेट में गहरा घाव हो गया और आंतें दिखने लगीं।
गंभीर हालत में परिजन उसे 50 शैया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला बनारसीदास निवासी मासूम की मां शशि ने बताया कि उसके पति सुभाष का निधन हो चुका है। वह मायके में ही बेटी सौम्या उर्फ लक्ष्मी (5) के साथ रह रही थी। सोमवार रात आठ बजे पूजा हो रही थी। बेटी घर के बाहर खेल रही थी।
इसी बीच आतिशबाजी का रॉकेट बेटी के पेट से आकर टकराया और फट गया। सौम्या की चीख-पुकार सुन परिजन दौड़े और अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बेटी की मौत हो गई। वहां से परिजन शव लेकर घर आ गए। घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल से उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आतिशबाजी चलाने की तलाश की जा रही है।