{"_id":"629505df986cbe0329386297","slug":"auraiya-girl-died-after-falling-into-under-construction-sewer-tank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: निर्माणाधीन सीवर टैंक में गिरकर बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: निर्माणाधीन सीवर टैंक में गिरकर बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 30 May 2022 11:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में बिझाई में निर्माणाधीन पंचायत सचिवालय के सीवर टैंक में भरे पानी में गिरकर रेलवे कर्मी की सात वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर टैंक को बांस-बल्ली लगाकर चारों तरफ से बंद कर दिया जाता तो शायद यह हादसा न होता।
दिबियापुर क्षेत्र के बिझाई गांव में सरकारी भूमि पर ग्राम पंचायत सचिवालय का निर्माण चल रहा है। सचिवालय के लिए सीवर टैंक बना है। टैंक में कंक्रीट की मजबूती के लिए पानी भरा था। रविवार को सचिवालय की बीम डाली गई थी। बीम सूखने के लिए काम बंद कर दिया गया था। सोमवार सुबह 11 बजे गांव के बच्चे पानी से भरे टैंक के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान रेलवे के ट्रैक मैन सतीश की पुत्री दिव्या (7) टैंक में भरे पानी में गिर गई।

बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दौड़कर दिव्या को बाहर निकाला। दिबियापुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले आए। वहां चिकित्सक ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव गांव लेकर आ गए। सूचना पर दिबियापुर थाने के निरीक्षक नरेंद्र राठौर समेत थाना पुलिस एवं लेखपाल सत्यवीर मौके पर पहुंचे। यहां से पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि लेखपाल सत्यवीर ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए लिखापढ़ी की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी।