{"_id":"6961126d764602f591024147","slug":"auraiya-drunk-youth-climbs-tower-after-dispute-with-neighbor-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: पड़ोसी से विवाद होने पर नशे में धुत युवक टावर पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: पड़ोसी से विवाद होने पर नशे में धुत युवक टावर पर चढ़ा
Fri, 09 Jan 2026 08:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 09 Jan 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत एक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। घटना के चलते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक का पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
क्षेत्र के गांव जगजीवानपुर निवासी ब्रजेश कुमार (26) लोडर चालक है। शुक्रवार की शाम वह नशे की हालत में घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पड़ोसी कमलेश कुमार से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद ब्रजेश गुस्से में गांव के बाहर सरसों के खेत में खड़े हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया।
उसे टावर पर चढ़ा देख राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस और विद्युत विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत आपूर्ति को लेकर सतर्कता बरतते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह टावर से नीचे उतरने से इन्कार करता रहा। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक नशे में है। उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति पर पुलिस पूरी नजर बनाए हुए है।